फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाइप लाइन एक्ट रद्द होने तक संघर्ष करने का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। अखिल भारतीय किसान महासभा के बैनरतले महगांव गांव में गैस पाइप लाइन परियोजना के लिए जबरन भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसानों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में खूब नारेबाजी की। चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसान नेता राजेश मौर्य ने कहा कि जिस प्रकार सदर एसडीएम विकास सिंह ने परियोजना से प्रभावित किसानों के साथ अभद्रता की और धमकी दी वह निंदनीय है। महासभा ने अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि जिला प्रशासन इस प्रकरण पर कोई कार्रवाई नहीं करता है तो महासभा इसको राजनीतिक मुद्दा बनाएगा। श्रवण कुशवाहा ने कहा कि किसान बिना उचित मुआवजा दिए अपनी भूमि का अधिकार नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर राजेश मौर्य, अनिल यादव, बबलू सिंह, कृपाचार्य त्रिपाठी, मुन्ना चौरसिया, रामलखन, प्रमोद मौर्य, बलबीर यादव, रमेश यादव, सहदेई, महदेई, संतरा, पवन मौर्य, विकास, शिखा, खुश्बू, उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें