फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल कूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी हुए पुरस्कृत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज के तीन दिवसीय वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन खिलाड़ियों को समारोहपूर्वक पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक ने किशोर कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होंने छात्रों को शिक्षा के साथ खेल पर भी ध्यान देने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबंधक किशोर कुमार ने कहा कि विद्यालय द्वारा किया गय़ा वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता सराहनीय रहा व विद्यालय के छात्र साथ ही विद्यालय के शिक्षक सभी पूर्ण रूप से कर्मठ है। छात्रों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि यह मेरे लिय गौरव कि बात है कि मैं इस विद्यालय से प्रत्यक्ष रूप से जुड़ा हुआ हूँ जिस विद्यालय के छात्र सह शिक्षक दोनो में ही कुछ करने कि अभिलाशा कूट-कूट कर भरा हुआ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में आए विद्यालय के अधिशासी अधिकारी व वरीय मण्डल कार्मिक अधिकारी अजीत कुमार, वरीय मण्डल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद, मुख्य कारखाना प्रबंधक अशोक कुमार, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक एसके मिश्रा, वरीय मण्डल सुरक्षा आयुक्त रमेश चंद्र आदि ने भी छात्रों के प्रयास की सराहना की। पारितोषिक वितरण समारोह से पूर्व सभी प्रतियोगिताओं का फाइनल करवाया गय़ा। प्रतियोगिता में विद्यालय के सर्वविजेता छात्र के रूप में राजेश्वर सिंह व छात्रा के रूप में संध्या पटेल को अध्यापक शिवनारायण ने 500-500 रुपये से पुरस्कृत किया गय़ा। इस मौके पर छात्र- छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। इस मौके पर ,रवि कुमार शुक्ला, प्रदीप चौधरी, शिवनारायण, प्रमोद तिवारी, शिव कुमार, सर्वर अजीम, सुनील सिंह, जावेद आलम, सत्येन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बृजेश सिंह ने किया जबकि अतिथियों का स्वागत प्राचार्य मेजर अमरेन्द्र सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन उप-प्रचार्या रतन तिर्कि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें