फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। स्थानीय तहसील में मुगलसराय के एसडीएम के खिलाफ संयुक्त बार एसोसिएशन द्वारा चलाया जा रहा आंदोलन बुधवार को अचानक तेज हो गया। अधिवक्ता एसडीएम को तत्काल हटाने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किए। इस दौरान शासन-प्रशासन को चेताया कि शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वकील उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान न्यायिक कार्य का बहिष्कार भी किया।
विज्ञापन

कुछ दिनों पहले मुगलसराय एसडीएम द्वारा एक वरिष्ठ वकील के साथ दुर्व्यवहार किया गया था। जिस लेकर अधिवक्ताओं ने जिला प्रशासन को शिकायत भेजी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बुधवार को अचानक आंदोलन तेज हो गया और एसडीएम के निलंबन की मांग को लेकर तहसील गेट पर वकीलों ने नारेबाजी शुरू कर दी। शासन प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। बार अध्यक्ष हजारी सिंह ने तानाशाह एसडीएम के खिलाफ अनिश्चितकालीन न्यायिक कार्य की बहिष्कार की चेतावनी दी। इस मौके पर अजय कुमार सिंह, योगेंद्र मिश्रा, अतुल तिवारी, रमाशंकर खरवार, महेंद्र राजभर, दिनेश सिंह, प्रभु पाठक, श्रीकांत राजभर, दुर्गेश सिंह, अनिल कुमार, नितिन तिवारी, अखिलेश तिवारी, दुर्गेश सिंह, शैलेंद्र पांडेय, अब्दुल रसीद, श्रीकांत सिंह, यशवंत यादव, राजेश सिंह आदि वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें