फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नमामि गंगा जागृति पदयात्रा की तैयारियों पर मंथन किया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कार्यक्रम संयोजक अरविंद पाण्डेय ने कहा कि पदयात्रा 30 अगस्त को रौना गांव से सुबह आठ बजे शुरू होगी। इसको राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। यह पदयात्रा गंगातट के सभी गांव से होते हुए एक सितंबर को सुबह बलुआ पहुंचेगी और दो सितंबर को उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स की ओर से भव्य आयोजन किया गया जो बाल्मीकि इंटर कॉलेज बलुआ में आयोजित है। इसमें नागरिक सुरक्षा कमेटी के सभी वालंटियर भाग लेंगे। पदयात्री सभी गांव में 51 -51 पौधे लगाकर अपने दायित्व को पूर्ण करेंगे। कार्यक्रम प्रमुख राहुल जायसवाल ने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ रखने के लिए हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ने जो मुहिम चलाया था। उस मुहिम को और भी धार देने के लिए आज हमारे राज्यमंत्री, स्वतंत्र प्रभार अनिल राजभर जी ने हरिद्वार से लेकर के बलिया तक गंगा जागृति यात्रा आयोजन किया है। इस मौके पर सहायक उपनियंत्रक नीरज मिश्रा, चीफ वार्डेन राजीव गुप्ता, कार्यालय सहायक राजीव, धर्म प्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र प्रसाद, शिवम शाह, रंजीत भट्टाचार्य, सरफराज खान, अरविंद रस्तोगी, गुप्तेश्वर प्रसाद जायसवाल, सरदार गोरे सिंह, प्रदीप अग्रहरी, रिंकू पांडेय, पुनीत पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें