मुगलसराय । कोतवाली में शनिवार को सीओ सदर के नेतृत्व में आयोजित समाधान दिवस में कुल सात प्रार्थना पड़े जिसमें से चार को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया । इस दौरान एसडीएम के नहीं होने के कारण राजस्व से संबंधित प्रार्थना पत्रों पर सुनवाई ही नहीं हो सकी ।
जनता की छोटी-छोटी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए हर माह में दूसरे और चौथे शनिवार को थानों और कोतवालियों में समाधान दिवस का आयोजन किया जाता हैं । जिसमें पुलिस और राजस्व विभाग के सहयोग से जनता की समस्याओं का हल किया जाता है । शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सैदपुरा गांव निवासी ने में पीडब्ल्यूडी द्वारा ऊंची नाली बनाए जाने के चलते नाली का पानी घर में घुस जाने की शिकायत की । जिसपर पुलिस ने संबंधित अधिकारी को निस्तारित करने के लिए निर्देशित किया । कटेसर निवासी बहादुर यादव ने जमीन संबंधित विवाद के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया । जिसपर सीओ द्वारा इस मामले में लेखपाल को रिपोर्ट देने के लिए निर्देशित किया । इसकी प्रकार भाईयों के प्रापर्टी बंटवारे के विवाद को पुलिस ने सूझबूझ के साथ हल करा दिया । उधर लोगों का कहना हैं कि समाधान दिवस में जमीन संबंधित विवादों में लेखपालों को बुला तो लिया जाता है लेकिन उसके निस्तारण के लिए लेखपालों से मांगी गई रिपोर्ट पर इतना अधिक समय लग जाता है कि बाद में कोई भी हल नहीं निकल पाता है ।