फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से बह गया रास्ता, बच्चों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नियामताबाद। विकास खंड के लौंदा से महदेउर होते हुए चंदौली जाने वाला मार्ग मकवा पर गांव के समीप भारी बारिश की वजह से सोमवार को दोपहर में बह गया। इससे ग्रामीणों के साथ छात्रों को स्कूल कालेज पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इससे नाराज होकर मंगलवार को बच्चों ने मार्ग पर खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य मार्ग के अलावा लौंदा महदेउर मार्ग से रोहणा, नरैना, महदेउर, मकवापर, हिरामनपुर आदि गांव के लोग चंदौली जाते हैं। ग्रामीणों के लिए यह रास्ता छोटा पड़ता है। रास्ता तो पक्का है लेकिन मकवापर गांव में नाले के समीप 25 मीटर तक रास्ता आज तक कच्चा ही है। ग्रामीणों ने बोरे में मिट्टी बालू आदि भर कर इस मार्ग का बनाया है। सोमवार को दोपहर में दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई। इससे नाला पानी से भर गया और दबाव की वजह से कच्चा रास्ता भी बह गया। इससे आधा दर्जन गांव के लोगों के लिए यह रास्ता बंद हो गया। सबसे अधिक दिक्कत तो लौंदा स्थित निजी इंटर कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। रास्ते पर पानी बहने की वजह से इसे पार करना मुश्किल है वहीं दूसरे रास्ते से कालेज जाने पर सात किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। शिकायतों के बाद भी न तो ग्राम प्रधान और न ही जिला प्रशासन के अधिकारियों ने सुनवाई की। इससे नाराज होकर छात्रों ने मंगलवार की सुबह टूटे सड़क के समीप खड़े होकर एक घंटे तक प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि प्रति वर्ष तेज बारिश में सड़क बह जाता है, बावजूद इसके आज तक इसे पक्का नहीं किया गया। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क निर्माण कर आवागमन सुचारु नहीं किया गया तो छात्र उग्र आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में अरबाज, विश्वजीत यादव, आशुतोष पाल, वंदना, प्रियंका, रमाजन अंसारी, विशाल, दयाशंकर, महताबहुसैन, मुहम्मद उबैद, आलोककुमार, रवि , विजय यादव, मोहम्मद कैफ, चंद्रशेखर आदि रहे। इस संबंध में ग्राम प्रधान भोला यादव ने बताया कि मार्ग की मरम्मत के लिए मुगलसराय विधायक से गुहार लगाई गई है। विधायक साधना सिंह ने कार्ययोजना में शामिल कर जल्द ही निर्माण कराने का आश्वासन दिया है। जल्द ही पक्के सड़क का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें