फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न कलाओं में प्रतिभाओं ने दिखाई कलाकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुगलसराय। सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था सुर सरिता की ओर से गल्ला मंडी में चलाए जा रहे 47 दिवसीय निशुल्क ग्रीष्म कालीन रंग कार्यशाला के अंतिम चरण में आयोजित कला प्रतियोगिता के अंतिम दिन शुक्रवार को प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में हुनर दिखाया। परीक्षकों ने परिणाम अपने पास सुरक्षित रख लिए हैं। इन्हें समारोह समारोह में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुंदर दुल्हन सजाओ और इंग्लिश स्पोकेन प्रतियोगिताएं हुई। इसमें सौ से अधिक प्रशिक्षुओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षक रेनु कुमारी, सुनीता मिश्र ने दोनों प्रतियोगिताओं में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वालों के परिणाम सुरक्षित रख लिए। संस्था के सचिव अशोक सिद्धार्थ केशरवानी ने बताया कि शिविर का तीन दिवसीय समापन समारोह एक जुलाई से होगा। एक और दो जुलाई को शाम तीन बजे से शाम साढ़े सात बजे तक नगर के गुरुद्वारा के समीप राम लक्ष्मी पैलेस में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच विजयी प्रतिभागियों और स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र दिया जाएगा। इस दौरान प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा। तीन जुलाई को दोपहर दोबजे से पांच बजे तक संस्था के कार्यालय में बच्चों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा। बताया कि समापन समारोह में योगा, मार्शल आर्ट, मनोहारी भक्ति झांकी का प्रदर्शन होगा। समारोह के अतिथि विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य, मुगलसराय विधायक साधना सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर त्रिपुरारी पांडेय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें