फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: दशमी तालाब में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत

विज्ञापन
किशन, फाइलफोटो
विज्ञापन
धानापुर। कस्बा स्थित दशमी तालाब में रविवार को सुबह नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान धानापुर के वार्ड नंबर 12 निवासी शिवबचन राम के पुत्र किशन के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं, घटना की जानकारी पाकर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

किशन अपने मामा के लड़के रोहन के साथ दशमी तालाब गया था। वहां दोनों नहाने लगे। इसी दौरान किशन गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने बालक को तालाब से बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
किशन की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे बड़ा था। हादसे की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी शोक जताने के लिए पहुंचने लगे। थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश ने बताया कि तालाब में डूबने से बच्चे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

किशन, फाइलफोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें