फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: बरहनी पीएचसी में 12 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहनी पीएचसी पर सोमवार को परिवार कल्याण योजना के तहत नसबंदी शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सर्जन डॉ. कौशल ने आवश्यक जांच के बाद 12 महिलाओं का बंध्याकरण किया और उन्हें जरूरी दवाएं दीं। शिविर में नसबंदी के लिए 12 महिलाओं ने पंजीकरण कराया था। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. शैलेंद्र कुमार ने महिलाओं और उनके अभिभावकों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करते हुए छोटा परिवार-सुखी परिवार का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हम दो-हमारे दो का फार्मूला अपनाकर परिवार को सुखी रखा जा सकता है। इस दौरान रीना यादव, परमजीत कौर, तेजप्रताप भारती, संतोष कुमार और ओमप्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें