फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: पीडीडीयू नगर में 61 लाख से लगेंगे 12 वाटर कूलर और 5 वाटर एटीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर में लोगों को गर्मी के मौसम में राहत देने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से शहर में 12 वाटर कूलर और 5 वाटर एटीएम लगाए जाएंगे। इस परियोजना पर 61 लाख 25 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर पालिका प्रशासन ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही चिह्नित स्थानों पर इन्हें स्थापित करने का काम शुरू होगा। नगर पालिका क्षेत्र में 24 स्थानों पर वाटर कूलर लगाए गए थे। इनमें से कई वाटर कूलर खराब हो गए हैं। वर्तमान में सिर्फ 13 स्थानों पर वाटर कूलर लगे हैं। तीन स्थानों पर वाटर एटीएम लगे हुए हैं। वहीं, नगर पालिका की ओर से 30 लाख रुपये की लागत से 12 वाटर कूलर, जबकि 31 लाख 25 हजार रुपये की लागत से 5 वाटर एटीएम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को चिह्नित किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। गर्मी के मौसम में राहगीरों और आम लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की जा रही है। नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि सभी मशीनों को जल्द चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- 30 लाख रुपये वाटर कूलर पर होंगे खर्च

- 31.25 लाख रुपये वाटर एटीएम पर किए जाएंगे खर्च

- टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द शुरू होगा काम

- सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में मिलेंगी सुविधाएं

वाटर कूलर और वाटर एटीएम के टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। स्थान चिह्नित किया जा रहा है। शीघ्र ही मशीनों को स्थापित कर दिया जाएगा। इससे लोगों को सुविधा होगी। - सोनू किन्नर, चेयरमैन नगर पालिका, पीडीडीयू नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें