चकिया में स्वयंसेवकों को माला पहनाकर अयोध्या रवाना करते भाजपा विधायक कैलाश आचार्य व अन्य। संवाद
चकिया। एक दर्जन से अधिक रामभक्त स्वयंसेवकों का एक जत्था सोमवार की सुबह अयोध्या के लिए रवाना हुए।
ये सभी अयोध्या के श्रीराम मंदिर में आयोजित धर्म ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सोमवार को क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य ने वार्ड नंबर 5 स्थित भाजपा के जिला महामंत्री उमाशंकर सिंह के आवास के पास से स्वयं सेवकों को माला पहनाकर उनका सम्मान करते हुए रवाना किया। इस मौके पर चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव, आरएसएस के जिला कार्यवाह जयप्रकाश और अरविंद ने भी राम भक्तों में जोश भरा। इस अवसर पर रामदुलारे गोड, दिनेश भारती, नरेंद्र सिंह, विजय बहादुर सिंह, रामवृक्ष कोल, कृष्ण कुमार, परितोष गुप्ता, विवेक राम भक्त रवाना हुए।