पीडीडीयू नगर में छापेमारी के दौरान बरामद सिलिंडर। स्रोत:-जागरूक पाठक
- फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।
काली महाल क्षेत्र स्थित एक घर में शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा ने छापा मारा।मौके से 12 एलपीजी गैस सिलिंडर, रिफिलिंग मशीन और ई-तराजू बरामद की बरामदगी हुई। हालांकि इस दौरान कोई पकड़ा नहीं गया। पूर्ति विभाग की टीम ने सभी सामान सीज कर दिया। बरामद सभी सिलिंडर इंडेन कंपनी के हैं। टीम ने मौके पर मिले पिकअप को पुलिस को साैंप दिया। मकान मालिक से पूछताछ की जा रही है।
पूर्ति निरीक्षक ममता सिंह ने बताया कि मौके से 10 व्यावसायिक, एक घरेलू और एक आठ किलोग्राम का व्यावसायिक सिलिंडर बरामद किया गया है। घरेलू सिलिंडर में दस से 12 किलो गैस भरी हुई थी। अन्य सिलिंडर खाली थे। इस दौरान चार रिफिलिंग मशीन, दो इलेक्ट्राॅनिक तराजू बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि यह सामान सरिता देवी के मकान के कमरे से बरामद हुए हैं। एक पिकअप भी मिली है।
पूर्ति निरीक्षक के अनुसार, पूछताछ में सरिता ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पहले संतोष कुमार जायसवाल नामक एक व्यक्ति को कमरा किराये पर दिया था। ये सामान वही यहां लाकर रखता था। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि मौके से बरामद पिकअप राहुल जायसवाल के नाम से पंजीकृत है जो संतोष जायसवाल का पुत्र है। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सभी सामान सीज कर एक गैस एजेंसी की निगरानी में रखवा दिया गया है। पिकअप को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।