फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने रैली निकाल मतदान के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा/चकिया। लोकसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से मतदाता जागरूकता का अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को सकलडीहा के एक निजी स्कूल की ओर से व चकिया के स्कूल से छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। सकलडीहा में सीओ प्रदीप सिंह चंदेल और चकिया में रैली को एसडीएम प्रदीप कुमार और तहसीलदार शैलेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिये आवाहन किया।
भयमुक्त, निष्पक्ष व बगैर प्रलोभन में नैतिक रूप से मतदान कराने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। स्कूल के बच्चों ने खाना बाद में खाएंगे-पहले वोट देने जाएंगे। चाचा-चाची मत घबराना, वोट डालने जरूर जाना। जो दे दारू, साड़ी, नोट- उसको कभी न देना वोट आदि स्लोगन लिखी तख्ती लिए और नारा लगाते हुए जागरूकता रैली निकाली। वही सीओ और ब्रांड एंबेसडर राकेश रौशन यादव ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान से बड़ा कोई धर्म और कर्म नही है। इस मौके पर जिला बचत व स्वीप नोडल अधिकारी रविंद्र प्रताप यादव, कोतवाल विद्यासागर प्रसाद, दिव्यांग शिक्षिका संगीया जायसवाल, एसआई बाबूराम यादव, अच्छेलाल, रमाशंकर, जयकरन सरोज, सुनील मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं चकिया में स्थानीय ब्लाक संसाधन केंद्र से स्कूली बच्चो ने गाजे-बाजे के साथ मतदाता जागरूकता रैली निकाली। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप कुमार ने कहा कि मतदान सबका नैतिक अधिकार है। लोकतंत्र के इस महापर्व को मिल-जुल कर सफल बनाना होगा। इस दौरान सीओ कुंवर प्रभात सिंह, चेयरमैन अशोक बागी, बीईओ चंद्रशेखर आजाद, चनंद्रभान, चित्रा, जया गोस्वामी, राजेश कुमार सहित छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें