फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईमानदारी से चुकाया वोट का कर्ज: डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मंगलवार को विभिन्न जगहों पर 44 लाख से अधिक लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने क्षेत्र के विकास को रफ्तार दी है। लोगों ने इसे अपनी कसौटी खरा पाया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने मंगलवार को बर्थरा गांव के समीप धूस नोनार ड्रेन पर क्षतिग्रस्त ड्रेन के मरम्मत के लिए दो लाख 60 हजार की लागत की परियोजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र के भटपुरवा में रेगुलेटर की मरम्मत के लिए 34 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जनपद के विकास में उन्होंने अहम योगदान दिया है। सच्चे मन और ईमानदारी से उन्होंने लोगों के वोट का कर्ज चुकाया है। जनता ने जिस भरोसे के साथ विश्वास जताया था, उसपर वह खरा उतरे हैं। यह सब पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व और मार्ग दर्शन का परिणाम है। आने वाले समय में जनता इसका मूल्यांकन जरुर करेगी। बस कार्यकर्ता सरकार के इरादे और योजनाओं को जनता तक ईमानदारी से पहुंचा दें। इस दौरान विधायक साधना सिंह, दर्शना सिंह, शशिशंकर सिंह, शिवशंकर पटेल, प्रेम नारायन सिंह मंटू, हरिश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें