फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराध रोकने को शासन का सहयोग करने का निर्णय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। अपराध निरोधक समिति के सदस्यों की बैठक रविवार को सुभाष पार्क में हुई। इसमें समिति के क्रिया कलापों पर विचार करने के साथ सदस्यों को शासन व प्रशासन का सहयोग करने का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे मंडल सचिव व जेल पर्यवेक्षक संजय श्रीवास्तव ने कहा कि समिति शासन द्वारा संरक्षित संस्था है। समाज को अपराधमुक्त करने के लिए शासन व प्रशासन का सहयोग करना और जेल में बंद कैदियों के रहन-सहन व उनको मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी पहुंचाना है। इसके अलावा बाल गृहों, सुधार गृहों व नारी संरक्षण केंद्रों का निरीक्षण कर शासन को जानकारी प्रदान कराना भी समिति का कार्य है। मंडल उपाध्यक्ष रतनलाल श्रीवास्तव ने कहा कि समाज के युवाओं में बढ़ रही नशा करने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की जरूरत है। इस मौके पर मनोज सिंह, दीपक कुमार, रामनरेश गुप्ता, संतोष तिवारी, धर्मेंद्र, शिवानंद, कैलाशनाथ, जयप्रकाश, किशोर, संतोष, कुंदन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें