चंदौली। मुख्यालय स्थित चौरसिया कटरा में बेकरी की दुकान में गुरुवार की रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इससे दुकान में रखा दो लाख रुपये के इलेक्ट्रानिक सामान संोग बेकरी और मिठाई नष्ट हो गई। दुकानदार की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्त कर आग पर काबू पाया।
मुख्यालय के मध्य चौरसिया कटरा में बृजेश चौरसिया की बेकरी व मिठाई की दुकान है। गुरुवार को दुकान बंद कर सभी लोग घर चले गए। मध्य रात में किसी प्रकार विद्घुुत तार में शॉर्ट सर्किट हो गई और आग लग गई। आस पास के लोग दुकान से धुआ उठता देख इसकी जानकारी दुकानदार को दी। जब तक दुकानदार अपनी दुकान पहुंचा तो आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। आनन फानन दुकानदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी बाद फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों संग मौके पर पहुंची पुलिस आग को बुझाने में जुट गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक कूलर, कांउटर, लैपटाप, डीबीआर मशीन व बड़ा फ्रीज जलकर नष्ट हो गया। कर्मचारियों ने घंटों मशक्त कर आग पर काबू पाया। इस दौरान आस पास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो पास में रखा गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद किसी अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता था।