फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज की भूमि का हुआ सीमांकन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम नवनीत सिंह चहल के निर्देश पर बुधवार को राजस्व टीम ने सकलडीहा पीजी कॉलेज की धरहरा गांव में भूमि का सीमांकन किया। इस दौरान सुरक्षा में पुलिस और पीएससी तैनात रही। पांच दशक बाद कॉलेज की भूमि से अतिक्रमण हटाने की पहल हुई है।
विज्ञापन

धरहरा गांव के पूर्व प्रधान ने वर्ष 1965 में ग्राम सभा की 25 बीघा से अधिक भूमि सकलडीहा पीजी कॉलेज को दान दे दिया था। इसके अलाव सकलडीहा इंटर कॉलेज के लिये भी कई बीघा भूमि दी गई थी। विद्यालय प्रशासन ने भूमि पर कब्जा नहीं किया। इससे दलित बस्ती के लोग इस भूमि पर रहने लगे और खेती करने लगे। गांव में दो गुटों के बीच वर्चस्व का विवाद होने पर एक गुट कॉलेज प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन को मामला से अवगत कराया। कॉलेज प्रशासन को यूजीसी से मान्यता मिलने के बाद कॉलेज की भूमि पर बीएससी और एमएसी एग्रीकल्चर में विषय शुरू कराने की नियत से सीमांकन शुरू कराया। इस क्रम में बुधवार को सकलडीहा, अलीनगर, शहाबगंज, धीना और बलुआ पुलिस व पीएसी फोर्स के साथ राजस्व टीम ने सीमांकन कार्य शुरू किया। इस संबंध में प्राचार्य डॉ. पीके सिंह ने बताया कि कॉलेज की भूमि का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस मौके पर कॉलेज प्रशासनिक बोर्ड के डॉ. उदय शंकर झा, डॉ.शिव सहाय सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक जयशंकर द्विवेदी,संजय मौर्य चन्द्रभान सिंह, कोतवाल संतोष राय, अलीनगर एसओ अतुल नारायण सिंह, धीना एससो अशोक मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें