फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमए व बीएड परीक्षा में धराए चार नकलची, रेस्टीकेट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

सकलडीहा। सकलडीहा पीजी कालेज में बुधवार से एमए और बीएड की सेमेस्टर की परीक्षा बुधवार से आरंभ हुई। इसमें 13 महाविद्यालयों के परीक्षार्थी शिरकत कर रहे हैं। परीक्षा के पहले दिन उड़ाका दल के सदस्यों ने दोनों पालियों में चार परीक्षार्थियों को नकल करते हुए पकड़ा। पकड़े गए छात्रों को रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

महाविद्यालय में बुधवार से एमए और बीएड के प्रथम समेस्टर की 14 दिवसीय परीक्षा शुरू हुई। पहली पाली में बुधवार को सुबह सात सौ परीक्षार्थी और दूसरी पाली में शाम को छह सौ परीक्षार्थी शामिल हुए। दोनों पालियों में उड़ाका दल प्रभारी डा अरूण उपाध्याय के नेतृत्व में चार नकलचियों को पकड़ा गया। केंद्र व्यवस्थापक व प्राचार्य डा. पीके सिंह, सहायक केंद्राध्यक्ष डा. शिवसहाय सिंह यादव व डा. अभय वर्मा की सख्ती से परीक्षार्थियों में खलबली मची हुई है। प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन नकल विहीन परीक्षा कराने को संकल्पित है। नकल करते पकड़े गए परिक्षार्थियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें