फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समिति के सचिव पर गिर सकती है गाज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। धुस सहकारी समिति के सचिव रामभन मौर्य द्वारा अधिक दाम पर डीएपी बेचने की शिकायत डीएम तक पहुंचने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी सकते में आ गए हैं। मंगलवार को सहायक निबंधक सोमी सिंह ने उक्त सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों को मौके पर भेजकर किसानों का बयान दर्ज कराया।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व में सकलडीहा विकास खंड के धुस साधन सहकारी समिति पर डीएपी के दाम को लेकर किसानों और सचिव रामभजन मौर्य के बीच विवाद हुआ था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में सचिव द्वारा खाद के तय रेट 1290 रुपये बोरी की बजाए 1305 रुपये प्रति बोरी लेने की बात सामने आई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएम नवनीत सिंह चहल ने सहायक निबंधक सोमी सिंह को जांच कराने का निर्देश दिया था। इसके सहायक निबंधक सोमी सिंह ने जांच टीम गठित करते हुए एडीओ सुधीर राय और अभिषेक को मौके पर जाकर किसानों का बयान लेने का निर्देश दिया। मंगलवार को अधिकारियों ने धुस सहकारी समिति पर पहुंचकर उक्त सचिव रामभजन मौर्य और संबंधित किसानों का बयान दर्ज किया। लोगों ने जांच रिपोर्ट को सहायक निबंधक को सौंप दिया है। जिसे डीएम को सौंपा जाएगा। सहायक निबंधक सोमी सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर धुस सहकारी समिति पर उंचे दाम पर खाद बेचने के मामले की जांच कराया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। जिसे डीएम को सौंपा जाएगा। टीम द्वारा किसानों और सचिव का भी बयान लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें