फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण लेने लखनऊ गए जिले के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। कृषि विभाग द्वारा जनपद में औषधीय खेती को बढ़ावा देने के लिए सोमवार को 40 किसानों को प्रशिक्षण लेने के लिए लखनऊ भेजा गया। डीएम नवनीन सिंह चहल ने किसानों से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। किसानों को 16 व 17 अक्तूबर को आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में औषधीय पौधों की खेती कर आय दोगुना करने की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान डीएम नवनीत सिंह चहल ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जिले में करीब ढाई सौ बीघा भूमि में औषधीय पौधों की खेती का लक्ष्य रखा गया है। इसके तहत अश्वगंधा, सतावर, तुलसी, एलोवेरा, ब्राह्मी आदि पौधों की खेती कराने का निर्देश है। लेकिन जागरूकता व प्रशिक्षण के अभाव में किसानों की रुचि इस ओर नहीं बढ़ पा रही है। इसको लेकर शासन ने किसानों को औषधीय पौधों की खेती को प्रशिक्षित करने की पहल शुरू कर दी है। किसानों को लखनऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान विशेषज्ञ औषधीय पौधों की खेती व मार्केटिंग की बारीकियां सिखाएंगे। साथ ही शासन स्तर से मिलने वाले अनुदान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। कृषि उपनिदेशक विजय सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए प्रथम चरण में जिले से 40 किसानों को भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम भी किसानों के साथ गई है। प्रशिक्षित किसानों के यहां पहले प्रदर्शन के तौर पर औषधीय पौधों की खेती कराई जाएगी। वहीं अगले वर्ष जनपद में व्यापक स्तर पर खेती कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार भारती, प्रभारी उद्यान अधिकारी एसवी वर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें