फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को अचेत कर ट्रैक्टर ले भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चहनियां। बलुआ थाना अंतर्गत रमौली गांव के समीप सोमवार की देर शाम बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को नशीला पदार्थ सूंघा कर ट्रैक्टर ले भागे। चालक धानापुर थाना अंतर्गत पगही अड़ारे निवासी हरिहर यादव ट्रैक्टर लेकर सीतापोखरी के लिए चला था। पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

धानापुर थाना के पगहीं अड़ारे गांव निवासी हरिहर यादव से एक व्यक्ति ने सीतापोखरी तक ट्रैक्टर से सामान पहुंचाने की बात कही। सौदा तय हो जाने पर तीन लोगों के साथ हरिहर ट्रैक्टर लेकर सोमवार की शाम सीतापोखरी के लिए चल दिया। इस बीच बुढ़ेपुर गांव के समीप मिठाई की दुकान पर सभी ने जलपान किया।ट्रैक्टर चालक हरिहर के अनुसार वह जैसे ही रमौली गांव के समीप पहुंचा उसकी आंखें बंद होने लगी और वह अचेत हो गया। मंगलवार को उसे होश आया तो वह झाड़ियों में पड़ा था। ट्रैक्टर और साथ चल रहे तीनो व्यक्ति गायब थे। उसके पास से साढ़े सात हजार रुपए और मोबाइल भी गायब थे। वह किसी तरह थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बलुआ और धानापुर पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम लगाई गई है। जल्द ही आरोपित गिरफ्तार होंगे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें