फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से तार टूटा, चालक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के हरिशंकरपुर गांव के पास छिमिया गांव के ग्रामीणों ने ट्रक के धक्के से तार टूटने पर बीएसएनएल की केबिल बिछाने वाले कर्मियों की जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस चालक की निशानदेही पर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

दरअसल कर्मचारी ट्रक से सामान लेकर सहजौर से पड़ाव जा रहे थे। तभी छिमिया गांव के पास 440 वोल्ट का लटक रहा बिजली का तार ट्रक की चपेट में आने से टूट गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बाइक से वाहन का पीछा कर लिया। हरिशंकरपुर के पास वाहन को रोक लिया और उसमें बैठे चालक सहित कर्मचारियों की पकड़कर पिटाई कर दी। चालक बहादुर का मोबाइल छीन लिया और ट्रक की चाभी छीनकर मारने पीटने लगे। उसने किसी प्रकार अपने मालिक प्रदीप सिंह को सूचना दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया। इस बीच ट्रक पर सवार विक्रम सिंह, राजकुमार और जलाल भी किसी तरह भागे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें