फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बची राखियां भेजने को खुला रहा पोस्टआफिस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

पीडीडीयू नगर। बहनों की भेजी गई राखियों को उनके भाइयों तक पहुंचाने को पोस्टआफिस विभाग तत्पर दिखा। यहां तक कि रविवार को छुट्टी के दिन भी पोस्टमैन राखियां लेकर उनको गंतव्य तक पहुंचाते रहे। इस दौरान कार्यालय में खराब पड़े मोडम को बदलने का कार्य भी किया गया।
विज्ञापन

पोस्टआफिस में कई राखियां त्योहार के दिन तक नहीं पहुंच सकी थीं। इसे देखते हुए कर्मचारियों व डाकियों ने छुट्टी के दिन भी कार्य करने का फैसला किया। सुबह 10 बजे सभी डाकिए पोस्टआफिस पहुंच गए और राखियां छांटनी शुरू कर दीं। इसके बाद वे छांटी गई राखियों का थैला उठाकर उन्हें बांटने निकल पड़े। डाककर्मियों के इस कार्य की सभी ने सराहना की। वहीं कार्यालय के खुले रहने का उपयोग अधिकारियों ने किया। विगत लगभग एक सप्ताह से खराब पड़े मोडम को बदलने का कार्य भी किया गया। मोडम खराब होने से अब तक लाखों रुपये का लेनदेन प्रभावित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें