फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी-चावल की जगह बच्चों को परोसी गई थी तहरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। क्षेत्र के मझवार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का शुक्रवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय में कई खामियां मिली। मेन्यू के अनुसार बच्चों को सब्जी-चावल की जगह तहरी परोसी गई थी। गैस सिलेंडर की जगह उपले जलाकर मध्याह्न भोजन बनता पाया गया। इस पर उन्होंने काफी नाराजगी जताई। साथ ही बीएसए को विद्यालय पर व्यवस्था सुधारने और स्कूल के हेडमास्टर को फटकार लगाई और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डा. एके श्रीवास्तव ने मझवार स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान एमडीएम उपले पर बनता हुआ पाया गया। वहीं मेन्य के अनुसार सब्जी-चावल की जगह बच्चों को तहरी परोसी गई थी। इसके अलावा शौचालय व किचन में भी गंदगी पाई गई। विद्यालय में पंजीकृत 187 छात्र-छात्राओं में मात्र 93 बच्चे ही उपस्थित मिले। वहीं विद्यालय की सहायक अध्यापिका माधुरी सिंह छुट्टी पर मिली। सीडीओ ने कक्षा सात के बच्चों से चार का पहाड़ा पूछा तो कक्षा में मौजूद कोई भी बच्चा पहाड़ा नहीं बता सका। इस पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और प्रधानाध्यापक शेख इकरामुद्दीन को कड़ी फटकार लगाई और चेतावनी दी। प्रधानाध्यापक ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से माह में केवल चार गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाता है। वहीं बच्चों की संख्या के अनुसार 15 किलो चावल की जगह मात्र आठ किलोग्राम चावल ही उपलब्ध कराया गया। इसके चलते उपले जला कर पर एमडीएम पकाया जाता है। ताकि बच्चों में वितरित किया जा सके। इस संबंध में सीडीओ ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से कम राशन उपलब्ध कराए जाने का मामला गंभीर है। निरीक्षण आख्या बीएसए को भेजने के साथ ही हेडमास्टर और ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें