फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम दे सकते है कृषि विश्वविद्यालय की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। सीएम के हाथों जनपद को बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। चकिया विधायक शारदा प्रसाद की पहल के बाद जिला प्रशासन नौगढ़ स्थित भौसोड़ा फार्म पर कृषि विश्वविद्यालय बनाने के लिए प्रस्ताव बनाने में जुट गया है। डीएम ने अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है। विधायक के जरिए पांच अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में होने वाली जनसभा के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने भी रखा जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि मेडिकल कालेज जिले से मिर्जापुर जाने के बाद सीएम कृषि विश्वविद्यालय की सौगात दे सकते हैैं।
नौगढ़ में पांच हजार एकड़ में फैले भौसोड़ा फार्म पर पशुपालन विभाग द्वारा भेड़ों का पालन किया जाता है तथा शोध भी किया जाता है। लेकिन विभागीय बजट नहीं मिलने के चलते यह फार्म उतना विकसित नहीं हो पाया। अब इस फार्म पर कृषि विश्वविद्यालय और बीज शोध संस्थान बनाने की पहल शुरू हो गई है। चकिया विधायक शारदा प्रसाद ने डीएम और सीडीओ को पत्र देकर फार्म पर विश्वविद्यालय बनाने के लिए सीएम की घोषणा वाली सूची में शामिल कराने को कहा है। विधायक का पत्र मिलने के बाद अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। डीएम नवनीत सिंह चहल ने अर्थ एवं संख्याधिकारी को फार्म से संबंधित दस्तावेजों को तलब करके उसका प्रस्ताव और सूची बनाने का निर्देश दिया है। जिसके बाद सीएम कार्यालय को मंजूरी के लिए सूची को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद पांच अगस्त को पंडित दीनदयाल उपाध्याय रेलवे स्टेशन के बोर्ड का उद्घाटन करने के बाद सीएम जनपद को कृषि विश्वविद्यालय और बीज शोध संस्थान की सौगात दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट....
नौगढ़ के पिछड़े क्षेत्र के विकास के लिए सीएम ने आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन के बाद ही भेड़ा फार्म पर कृषि विश्वविद्यालय बनाने का प्रस्ताव डीएम के माध्यम से तैयार कराने का निर्देश दिया गया है। कृषि विश्वविद्यालय और बीज शोध संस्थान बनने से जनपद के किसानों का लाभ मिलेगा। शारदा प्रसाद, विधायक चकिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें