फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरम पूर्ति कर लौट गए अपर स्वास्थ्य निदेशक

विज्ञापन
टोटका
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। नीति आयोग द्वारा जनपद में एक मात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा का चयन होने पर यहां अधिकारियों का आवागमन बढ़ गया है। इसके बाद भी सीएचसी की दुर्व्यवस्था को लेकर अधिकारी ने आंखें मूंदे पड़े हैं। सोमवार को अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. बीएन सिंह ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने फाइलों व अस्पताल के कक्षों की जांच पड़ताल की। वहीं उन्होंने एक भी मरीजों से मिलना मुनासिब नहीं समझा। जांच की औपचारिकता पूरी कर वे लौट गए।
विज्ञापन

सीएचसी पहुंचने के बाद अपर स्वास्थ्य निदेशक ने प्रसव कक्ष, दवा, नसबंदी टीकाकरण आदि के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली। उन्होंने घंटों फाइलों का अवलोकन भी किया। इसके बाद उन्होंने ओटी, लेबर रूम, अस्पताल में उपलब्ध वैक्सीन, एक्सरे व पैथालाजी आदि सुविधाओं की जानकारी ली। अंत में फार्मासिस्टों से दवा आदि के बारे में पूछताछ कर लौट गए। अस्पताल आए कुछ मरीज डाक्टरों और कर्मचारियों की लेट लतीफी व अन्य समस्या को लेकर एडी स्वास्थ्य से मिलना चाह रहे थे पर मिल नहीं पाए। इस मौके पर डॉ. बीके प्रसाद, डॉ. संजीव जायसवाल, डॉ. धीरेन्द्र सिंह, फार्मासिस्ट मनोज तिवारी, रामजी प्रसाद, संतोष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें