कमालपुर। कांधपुर गांव की छात्रा वर्षा सिंह यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। मंगलवार को पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने होनहार छात्रा को लैपटाप देकर सम्मानित किया।
कस्बा के हरिद्वार राय इंटर कालेज की छात्रा ने यूपी बोर्ड इंटर की परीक्षा में 88.60 प्रतिशत (443) अंकों के साथ जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। पिता रविशंकर सिंह को होनहार बेटी की सफलता पर गर्व है। मंगलवार को कांधरपुर गांव पहुंचे पूर्व विधायक मनोज सिंह ने होनहार छात्रा को लैपटाप, डायरी और कलम देकर सम्मानित किया और उसकी सफलता पर बधाई दिया। कहा कि आज के दौर में बेटिया हर क्षेत्र में कामयाबी का झंडा गाड़ रही है। छात्रा वर्षा ने बताया कि वह आगे इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना चाहती है। इस दौरान प्रधान अभय सिंह, अंजनी सिंह, प्रेमशंकर सिंह, प्रवीण पांडेय, रविशंकर सिंह, अंगद यादव, हेमंत सिंह, गुड्डू सिंह, भरत निगम मौजूद रहे।