फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारी तैयार करेंगे डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों संग बैठक कर जनपद को अग्रणी जिलों की जमात में शामिल करने की रणनीति तैयार की। उन्होंने बीएसए, कृषि, स्वास्थ्य एवं पोषण, कौशल विकास, बिजली और सड़क विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिले के विकास हेतु डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान तैयार करें। अपने निदेशालयों के संपर्क से पोर्टल बना कर उस पर माहवार रिपोर्ट लिंक करें साथ ही डीएम डेक्स बोर्ड पर भी सूचनाएं डालें। ताकि प्रदेश स्तर से आनलाइन मानीटरिंग की जा सके।
विज्ञापन

राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी सौरभ गुप्ता ने बताया कि देश के 115 जनपदों को विकास कार्यों के लिहाज से पिछड़ा घोषित किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के आठ जनपद में चंदौली भी शामिल है। बताया कि जिले में विकास की योजना बनाकर कार्य करने के निर्देश अधिकारियों को दिया गया है। कहा अधिकारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन करते हुए अपने विभागों की प्रगति रिपोर्ट अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय को भी उपलब्ध कराएं। प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिया कि जनपद में मरम्मत योग्य आंगनबाड़ी केंद्रों की सूची अनुमानित व्यय के साथ अपने विभाग को उपलब्ध कराएं ताकि धनराशि स्वीकृत होने पर कार्य कराया जा सके। मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि अपने विभाग से संबंधित कार्य योजना तैयार कर अपने शासन को अवगत कराएं। इस अवसर पर सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम बच्चालाल, कृषि उप निदेशक आरके सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी उमाशंकर मिश्र, जिला सूचना विज्ञान अधिकरी दानिश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें