फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रयोदशाह में शहीद चंदन को नमन करने पहुंचे हजारों

विज्ञापन
श्रद्धांजलि
विज्ञापन
टाडांकला। देश की रक्षा करते हुए पाकिस्तानी गोली बारी में शहीद हुए चंदन के त्रयोदशाह में श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़ा। विभिन्न जनप्रतिनिधियों ने भी नदेसर गांव में पहुंच कर शहीद को नमन किया। त्रयोदशाह की पूर्व संध्या पर जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद ने शहीद के घर पहुंच कर श्रद्धांजलि दी और पिता को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन

बीस जनवरी को पाकिस्तान के कायराना हमले में भारतीय सीमा पर 37 आरआर रेजीमेंट में वायरलेस विभाग में सिगनल मैन पद पर तैनात चंदन राय शहीद हो गए थे। शनिवार को त्रयोदशाह और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसके पूर्व शुक्रवार की देर शाम जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रकाश निषाद और भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी नदेसर पहुंचे और शहीद चंदन को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने परिवार वालों को शहीद की शहादत के सम्मान के लिए भरोसा दिलाया। कहा कि शहीद के पिता द्वारा जिस किसी को आश्रित घोषित किया जायेगा उसको सरकार नौकरी देने के लिए प्रतिबद्ध है तथा पेट्रोल पंप के लाइसेंस के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव रखने का आश्वासन दिया। वहीं शनिवार को तेरहवीं के दिन सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव, पूर्व सांसद रामकिशुन सिंह यादव, सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय, तहसीलदार सकलडीहा शैलेन्द्र पांडेय आदि पहुंचे और शहीद चंदन को श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक सुशील सिंह ने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर जो भी संभव होगा वह सभी सुविधाएं शहीद परिवार को प्रदान की जाएगी। सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि शहीद चंदन राय की शहादत को जाया नहीं होने दिया जायेगा, उनकी स्मूति में प्रतिवर्ष किसी न किसी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य योगेन्द्र ओझा, जयप्रकाश तिवारी, सोनू तिवारी, जिला पंचायत सदस्य सतीश कुमार गौड़, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चन्द्रमा यादव, बनवारी पांडेय, अरविंद पांडेय, राजवंश सिंह, अमित चौधरी चकिया, कमलेश यादव ,पूर्व प्रधान प्रेम नारायण मौर्य, पूर्व प्रधान श्यामलाल यादव, प्रधानाचार्य विनोद यादव, आलोक पांडेय, जटायू मिश्र, बेचू गुप्ता, मोहित राय, जगदीश नारायण राय, जयप्रकाश राय, अंगद राय चौकी प्रभारी मारूफपुर अवधेश सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें