चंदौली। डेमोक्रेटिव बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिए जिला जज दिलीप कुमार ने पद व गोपनियता का शपथ दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बार व बेंच दोनों एक दूसरे के पूरक है। अधिवक्ताओं के बिना बेंच अधूरा है। एक दूसरे के सामंजस्य से ही कार्य होता है। उन्होंने कहा कि केवल अपने मुकदमे तक ही एक दूसरे के विरोधी होना चाहिए। क्योंकि दो पक्षों के आपसी तकरार के बाद मामला न्यायालय तक पहुंचता है। ऐसे में एक पक्ष सही व दूसरा हर हाल में गलत होता है। इससे एक पक्ष का हार निश्चित है। यह केवल न्यायालय के चेंबर तक ही रहना चाहिए। अपने मुकदमे की पैरवी व अपने कार्य को कभी व्यक्तिगत जीवन का हिस्सा नहीं बनाना चाहिए। वहीं जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने कहा कि कानून बनाने का कार्य विधायिका करती है। लेकिन उसके पालन कराने का कार्य न्यायालय कराता है। उसके लिए बकायदे अधिवक्ता अपने मुवक्किल को जीत दिलाने के लिए उन कानून के नियमों को दिखाता है। उसके बहस के बाद ही किसी प्रकार का निर्णय लिया जाता है। इस दौरान जनमेझय सिंह, सुजीत सिंह, संतोष खरवार, बृजेश यादव, शमशेर बहादुर, विकास सिंह आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे।