इलिया । सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, चिकित्सालयों के सौ मीटर के दायरे में पान गुटखा बेचने वालों के खिलाफ मंगलवार को तंबाकू मद्य निषेध की टीम ने सैदूपुर कस्बा सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने कार्यालयों के समीप तंबाकू व गुटखा बेचने वाले दुकानदारों को चेतावनी दी। कहा यदि प्रतिबंधित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति दुकान लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो हजार रुपये तक जुर्माना किया जाएगा। टीम में रिटायर्ड सीएमओ डा.पी लाल, व डा. मोहन ने बताया कि सरकारी कार्यालय. विद्यालय चिकित्सालय, पोस्ट ऑफिस, बैंक सहित सरकारी संस्थानों के सौ मीटर की परिधि में तंबाकू गुटखा की दुकानें खोलने की सख्त मनाही है। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी दुकानदार सरकारी कार्यालयों, स्कूलों आदि के सौ मीटर के दायरे से दुकानें नहीं हटाता है तो इसकी शिकायत एसडीएम, सीओं आदि से भी कर सकते है। टीम में एसआई राजकुमार .मुनीराम गोपाल आदि उपस्थित रहे।