फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के लिए पूर्व सांसद का किसानों ने किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सकलडीहा। डीएम के आश्वासन के बाद भी टेल तक पानी नही पहुंचने पर किसानों में गुस्सा है। सोमवार को पूर्व सांसद रामकिशुन यादव का किसानों ने डैना गांव में घेराव कर सवाल जबाब किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से वार्ता करके शीघ्र ही पानी दिलाने की व्यवस्था कराने का आश्वासन दी। किसानों ने आरोप लगाया कि पानी के अभाव में डैना,बढ़वल, बरठी, नरैना, चतुर्भुजपुर, शिवगढ़, भोजापुर, तुलसी आश्रम, पीथापुर, रैपुरा आदि गांव के हजारों एकड़ फसल पानी के अभाव में सूख रही है। डीएम की आश्वासन के बाद भी सिंचाई विभाग के अधिकारी मौन साधे हुए हैं। सोमवार को क्षेत्र का भ्रमण को निकले पूर्व सांसद रामकिशुन यादव को किसानों ने घेराव कर पानी की व्यवस्था कराने की मांग की। चेताया कि किसानों की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि भी मौन साधे हुए हैं। जबकि धान का कटोरा कहा जाता है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य रमेश यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजेंद्र यादव, जोगी यादव, दद्दू, मुसाफिर यादव, गोरखनाथ यादव, रिंकू यादव, नितिन तिवारी, संतोष उपाध्याय सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें