मुगलसराय। जिला ताइक्वांडों एसोसिएशन की ओर से नगर के मोदी नगर इंटर कालेज(जायसवाल स्कूल) में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि जिला संघ के अध्यक्ष डॉ.मृत्युंजय जायसवाल द्वारा 70 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा.मृत्युंजय ने सभी सफल छात्रों को हर समय मदद करने तथा किसी भी चिकित्सा उपचार संबंधित मदद करने की बात कही। समारोह में राक्षी चंद्रा, आकृति मौर्या, कुमारी प्रियंका, हिमांशु, निलेश जायसवाल, अखिलेश कुमार, अभिषेक, संदीप शर्मा, चंदन चौहान, अरविंद चौहान, प्रीती यादव, निकिता यादव, प्रियंका यादव आदि को येलो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। अभिजीत सिंह, अंजलि, शौर्य, अभिषेक मिश्रा, आसिफ, यासिर, सहेंद्र, शुभम कुमार, विकास कुमार आदि को ग्रीन बेल्ट व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। पूनम गुप्ता को ब्लू बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। वहीं धीरज यादव , प्रिंश, राजीव सोकनर, राहुल कुमार, सोनू कुमार, श्रेया गुप्ता को रेड बेल्ट व रेड वन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कोच दिलीप गुप्ता, अमन कुमार, दिलीप यादव ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन सेक्रेटरी सतीश कुमार ने किया।