फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: शिक्षक दिवस पर 113 शिक्षा शिल्पियों का किया सम्मान

विज्ञापन
इलिया के मंगरौर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाते  बच्चे। संवाद
विज्ञापन
चंदौली। शिक्षक दिवस पर शनिवार को जिलेभर में शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कलेक्ट्रेट सभागार में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 113 शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा स्कूल-कॉलेजों और विभिन्न संगठनों की ओर से भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में सैयदराजा के भाजपा विधायक सुशील सिंह, चकिया के भाजपा विधायक कैलाश आचार्य और पीडीडीयू नगर के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ से वर्चुअल माध्यम से समारोह से जुड़े और प्रदेशभर के शिक्षकों का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ऑपरेशन कायाकल्प के तहत परिषदीय विद्यालयों को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। समारोह में उत्कृष्ट शिक्षण एवं नवाचार के लिए 16, सर्वाधिक छात्र नामांकन अभियान के लिए 59, खेल एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों के लिए 27 और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 11 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और सम्मानित शिक्षकों के प्रति आभार जताया।

इलिया के मंगरौर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाते  बच्चे। संवाद

इलिया के मंगरौर प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक दिवस मनाते  बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें