फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli News: सिक्स लेन पर नो पार्किंग में खड़े 112 ट्रकों का किया चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली यातायात पुलिस ने सेामवार को चंदासी कोल मंडी में सिक्स लेन पर नो पार्किंग में खड़े होने वाले 112 ट्रकों का चालान किया। इससे करीब 2 लाख 80 हजार से ज्यादा राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

चंदासी कोल मंडी की सैकड़ों ट्रकें सिक्स लेन पर 24 घंटे खड़ी रहती थीं। यातायात विभाग की ओर से नो पार्किंग का लगाया बोर्ड भी मजाक बना हुआ था। अमर उजाला ने इसकी खबर 2 नवंबर के अंक में प्रकाशित की थी जिसके बाद यातायात पुलिस ने ट्रकों का चालान किया है।

चंदासी कोल मंडी में रोजाना 1200 से ज्यादा ट्रकों का आवागमन होता है और इनमें से 500 से ज्यादा ट्रक 24 घंटे लबे सड़क ही खड़े रहते थे। तमाम प्रयास के बाद भी जब समस्या का समाधान नहीं हुआ तो यातायात विभाग ने कोल मंडी के करीब एक किलोमीटर डिवाइडर पर 10 से ज्यादा नो पार्किंग के बड़े बोर्ड लगवा दिए और यह करके कोरमपूर्ति कर ली।
विज्ञापन

इसकी खबर अमर उजाला ने 2 नवंबर के अंक में कोल मंडी में ट्रकों की कतार, नो पार्किंग बोर्ड सिर्फ दिखावा शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद सक्रिय हुए यातायात विभाग ने सोमवार को 112 ट्रकों का चालान किया।
यातायात प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि नो पार्किंग में खड़े प्रति ट्रक 2500 से लेकर 3500 रूपये तक का चालान किया गया है। यानि 2 लाख 80 हजार से ज्यादा का चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें