चंदौली। लोकसभा के चुनाव में चंदौली से उम्मीदवार इस बार कलेक्ट्रेट में नामांकन करेंगे। डीएम न्यायालय कक्ष में प्रत्याशी आरओ के समक्ष पर्चा दाखिल करेंगे। इससे पहले माधोपुर स्थित नवीन मंडी में पर्चा दाखिल किया जाता था । मतगणना का कार्य नवीन मंडी समिति में ही होगा। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों के समर्थकों की भीड़ व यातायात व्यवस्था को देखते हुए माधोपुर स्थित नवीन मंडी समिति सबसे उपयुक्त माना जाता रहा है। पूर्व के चुनावों के दौरान यहां उम्मीदवारों का नामांकन, नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी, मतगणना सहित अन्य कार्य संपन्न होते रहे है। इस बार जिला प्रशासन ने पैतरा बदल दिया है और कलेक्ट्रेट में उम्मीदवारों का नामांकन कराने की तैयारी में है। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम न्यायालय कक्ष में प्रत्याशी आरओ के समक्ष पर्चा दाखिल करेंगे। प्रत्याशी के जुलूस और समर्थकों को कलेक्ट्रेट गेट से दो सौ मीटर की दूरी पर ही रोकने की व्यवस्था बनाई जा रही है। ताकि परिसर में किसी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो सके।
लोकसभा चुनाव के दौरान प्रत्याशियों द्वारा कलेक्ट्रेट में नामांकन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस दौरान पर्याप्त पुलिस बल भी तैनात रहेगी। बच्चालाल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/ एडीएम