फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत मतदान के लिए ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंदौली। नेहरु युवा केंद्र की ओर से सोमवार को महरखा में मतदाता जागरूकता तथा युवा संसद का आयोजन किया गया। इसके अलावा योग गुरु अरविंद योगी ने कार्यक्रम आए लोगों को योग के बारे में जानकारी दी। साथ ही शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों ने शपथ ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान नेहरू युवा केंद्र के जिला समन्वयक शिवम सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है। यहां जनता अपनी सरकार चुनती है। ऐसे में चुनाव के दौरान सभी की भागीदारी ही लोकतंत्र को मजबूत कर सकती है। योगाचार्य अरविंद योगी ने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्ति अपनी नियमित दिनचर्या के बाद भी स्वास्थ्य रह सकता है। कहा कि योग एक प्राचीन कला है, जिसके माध्यम से असाध्य रोगों को भी नष्ट किया जा सकता है। यह आज के परिवेश के लिए बहुत जरूरी है। इस दौरान पवन यादव, सुभाष यादव, अभिषेक, राहूल, जितेंद्र, शिवम, अर्चना, दीपिका, आदर्श आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें