चंदौली । अस्तपालों का हाल जानने के लिए शनिवार को सीएमओ डा. आरके मिश्र ने सदर विकास खंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी व नवहीं का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां चिकित्सक और फार्मासिस्ट अनुपस्थित पाए गए। वहीं अस्पताल में बिजली व पेयजल ठीक नहीं होने पर नराजगी जताई और चिकित्सक,फार्मासिस्ट व कर्मचारी से स्पष्टीकरण मांगा।
सीएमओ के निरीक्षण में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैढ़ी पहुंचे। वहां निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. आरके सिंह व फार्मासिस्ट बिना किसी सूचना के सीएल पर थे। वहीं बिजली व पेयजल ठीक नहीं मिली। वहीं नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवहीं में हेल्थ वर्कर सुशीला देवी उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर गायब रही। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। चेताया से आगे से इस तरह की लापरवाही मिली तो कड़ी कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने गायब कर्मचारियों से पत्र जारी कर एक सप्ताह में स्पष्टीकरण मांगा है। सीएमओ की कार्रवाई से चिकित्सकों में हड़कंप मचा हुआ है।