फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोबी समाज ने सौंपा 15 सूत्री मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिला धोबी घाट बचाओ समिति के सदस्यों का महासम्मेलन रविवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में हुआ। सम्मेलन से पूर्व समिति के सदस्यों ने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया और चेयरमैन संतोष खरवार को 15 सूत्री मांगपत्र सौंपा। सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन के चेयरमैन ने अलीनगर में धोबी घाट बनवाकर धोबी समाज को सौगात दी है। साथ ही उनकी अन्य मांगों को भी शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया है। कहा कि धोबी समाज काफी दिनों से घाट की मांग कर रहा था। इस मौके पर राजेंद्र कन्नौजिया, सोमारू, मेवा, रमेश, इकबाल, राकेश, मंगरू,राजकुमार, कंचन, जगदीश, मटरू, राजेश, रामभरोस, शाकिर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें