फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल बस।पलटन से बची, टला बड़ा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चहनिया। कस्बा स्थित छपरा ग्राम के समीप सोमवार को ब्रह्म बाबा मंदिर के पास एक स्कूली बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे बस एक गड्ढ़े में पलटने लगी। गनीमत रही कि गड्ढ़े के समीप एक पेड़ होने के कारण बस उसके सहारे रुक गई। इससे बस में बैठे बच्चे बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

एक निजी विद्यालय की बस बच्चों को वापस घर छोड़ने के लिए जा रही थी। बलुआ टांडा मार्ग पर बस का स्टेयरिंग फेल हो गया। इससे चालक का बस से नियंत्रण हट गया और बस लुढ़कते हुए समीप के गड्ढे में जाने लगी। गड्ढे के समीप पेड़ के सहारे रुक कर पलटने से बच गई। इससे उसमें सवार सभी बच्चे व चालक सुरक्षित बच गए और एक बड़ा हादसा टल गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन व पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रबंधक ने बच्चों को दूसरी बस से घर पहुंचवाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें