फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौली। गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आगरा में छात्रा को जला कर मारने व महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार व प्रदेश की गिरती कानून व्यवस्था के खिलाफ जुलूस निकाला और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता सदर तहसील से जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां डीएम नवनीत सिंह चहल को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। इस दौरान मांग की कि तत्काल दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इस दौरान संतोष कुमार पाठक ने कहा कि प्रदेश में आए दिन महिलाएं व बेटियां अत्याचार और हिंसात्मक घटनाओं की शिकार हो रही हैं, लेकिन सरकार इस पर अंकुश लगाने में पूरी तरह से असफल साबित हो रही है। केंद्र व प्रदेश सरकार का ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का नारा सिर्फ जुमला बनकर रह गया है। इसका उदाहरण हाल ही में आगरा जिले में स्कूल को जाती हुई एक छात्रा पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर उसकी हत्या कर दी गई। इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। वहीं इस सरकार में किसान, नौजवान, मजदूर सहित समाज का सभी वर्ग परेशान है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह हे ध्वस्त हो चुुुकी है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कला प्रसाद सोनकर,प्रदीप मिश्रा, प्रियंका प्रजापति, डा दयाराम, प्रवीण चौबे, मुहमद सुलेमान, राजकुमार गौतम, अजय पासवान, सुरेंद्र कन्नौजिया, धर्मेंद्र भारती आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें