पीडीडीयू नगर। भरतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर स्थित वीआईपी गेट पर फिल्म अभिनेता नसीरुद्दीन शाह का पुतला फूंका। वे नसीरुद्दीन शाह के उस बयान से खफा थे जिसमें उन्हों ने देश को एक समुदाय के रहने लायक नहीं बताया है। पुतला दहन के पूर्व उन्होंने जुलूस निकालकर नगर भ्रमण किया और शाह के खिलाफ नारेबाजी की।
मोर्चा के जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद राजू ने कहा कि जिस देश में नसीरुद्दीन शाह ने जन्म लिया, पले-बढ़े और ख्याति अर्जित की, उसी देश की आलोचना कर रहे हैं। उनका यह कहना कि देश में मुसलमान असुरक्षित हैं, हास्यास्पद है। कहा कि जिस बुलंदशहर की घटना को लेकर वे मुखर हैं, वहां के मुस्लिमों ने शांति के लिए दुआ मांगी है। इसके अलावा पाकिस्तान की जेल में बंद मुंबई निवासी हमीद अंसारी को छुड़ाने के लिए केंद्र सरकार ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया और उन्हें छुड़ाकर ही दम लिया। ऐसे में सरकार की कार्यप्रणाली पर ऊंगली उठाना कहीं से शोभा नहीं देता। उन्होंने नसीरुद्दीन शाह से अपने बयान के लिए माफी मांगने को कहा है। इस मौके पर एसके ऊरूज हैदर, चांद राइन, शाहिद हाशमी, साबिर, जलालू, शादाब अशरफ, अनीस रहमान, फिरोज अहमद, सलमान, अंसार मौजूद थे।