फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल महिला के इलाज के लिए आगे आई महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नगर के अलीनगर वार्ड नंबर तीन नई बस्ती निवासी महिला के सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद सहायता के लिए मुहल्ले की महिलाएं आगे आई है। समाजसेवी शोभा कुमारी के नेतृत्व में महिलाओं ने आपस में चंदा एकत्र किया और शनिवार को घायल महिला के पति को आर्थिक सहायता दी।
विज्ञापन

मुहल्ले की निवासी रीता देवी (30) पत्नी अमरनाथ खरवार पांच दिसंबर को घर के सामने ही चकिया पीडीडीयू नगर मार्ग पर वाहन के धक्के से जख्मी हो गई। महिला को उपचार के लिए वाराणसी में भर्ती कराया गया। अमर नाथ खरवार अत्यंत गरीब हैं और मेहनत मजदूरी कर पेट पालते हैं। तीन बच्चों की मां के अचानक बीमार होने से परिवार वाले पूरी तरह टूट गए। ऐसे में क्षेत्र की महिलाएं सहायता के लिए आगे आई। मुहल्ले में ही शोभनाथ मंदिर है। यहां महिलाएं प्रतिदिन भजन करती हैं। पिछले दिनों समाजसेवी शोभा कुमारी ने भजन मंडली के समक्ष सहायता का प्रस्ताव रखा और सभी महिलाओं ने अपने पास बचाकर रखे रुपयों को एकत्र किया। सात हजार रुपये एकत्र कर शनिवार को रीता के पति अमरनाथ को सौंपा। इस दौरान आश्वासन भी दिया कि लगातार सहायता की जाएगी। इस दौरान सभासद सिकंदर पासवान ने भी महिलाओं की हौसलाफजाई की। इस दौरान दुर्गावती, गीता देवी, हीरावती, डाली, संगम, तुलसा, चमेली, माला देवी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें