फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी की नीतियों तक जनजन तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
इलिया। समाजवादी पार्टी चकिया विधानसभा क्षेत्र के अनुसूचित जाति, जनजाति प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को बसाढ़ी गांव स्थित कोषाध्यक्ष नंदू पासवान के आवास पर हुई। जिसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं। साथ ही पार्टी की सरकार में कराए गए जन कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराएं। बैठक में 2019 के लोकसभा के चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग के साथ कार्य करने की नसीहत दी गई। इस अवसर पर गोपाल खरवार, झब्बू सोनकर, नंदू पासवान, रमेश खरवार, गुड्डू, गुलाब पासवान, रामअवध पासवान, सुरेंद्र पासवान, मुन्ना पासवान, रामजियावन बनवासी, राजन खरवार, जमुना बनवासी, महेंद्र, शिवमूरत उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें