सकलडीहा। सावन के पहले सोमवार को कावरियों और महिलाओं के हर हर महादेव के जयकारें से कालेश्वर महादेव मंदिर चतुर्भुजपुर और कस्बा स्थित शिव मंदिर गूंज उठा। इसके बाद शिव भक्तओं ने विधि विधान के साथ बाबा भोलनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान सुबह से लेकर दोपहर तक मंदिरों के बाहर दर्शनार्थियों का तांता लगा रहा। इस मौके पर एसडीएम राजसंजीवन मौर्य, सीओ त्रिपुरारी पांडेय, कोतवाल लक्ष्मण पवस्त्रत्त़्त, एके तोमर, प्रभुनाथ यादव सहित पीएसी फोर्स तैनात रही