प्रदेश में पॉलिथीन के इस्तेमाल पर प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराने के लिए बुधवार को नगर पालिका ईओ के नेतृत्व में गठित टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने सात दुुकानों पर छापेमारी कर करीब सात किलो पॉलिथीन बरामद की, वहीं दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया।
प्रदेश सरकार ने 15 जुलाई से पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके लागू कराने के लिए सभी नगर पालिका, नगर पंचायत व नगर निगमों को प्रमुख सचिव नगर विकास की से ओर पत्र जारी कर निर्देशित भी किया गया है। जिसका कड़ाई से पालन कराने के लिए बुधवार को ईओ नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर रोली गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में धर्मशाला रोड, खोवा मंडी, जीटी रोड पर पॉलिथीन के थोक विक्रेताओं के यहां छापेमारी की। इस दौरान बरामद पचास माइक्रान तक की पॉलिथीन को जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान सात दुकानदारों से सात किलो पॉलिथीन बरामद करते हुए कुल दो हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। इस दौरान सफाई एवं खाद्य निरीक्षक सुनील कमार, राजस्व निरीक्षक शीतला, सुनील, सफाई नायक जमाल, कृष्णा, महेंद्र, कृष्णा गुल्लू, दिलीप, रामअवतार मौजूद रहे ।
पीडीडीयू नगर (ब्यूरो)। पचास माइक्रान की पॉलिथीन पर प्रतिबंध के बाद बुधवार को की गई कार्रवाई से दुकानदारों में नाराजी है। उनका कहना है कि कम मात्रा में भी पॉलिथीन मिलने पर जुर्माने की कार्रवाई से छोटे दुकानदारों को काफी नुकसान हो रहा है। कहा कि यदि प्रोडक्शन ही बंद हो जाएगा तो पॉलिथीन आना ही बंद हो जाएगी।
प्रदेश सरकार की निर्देश पर पचास माइक्रान की पॉलिथीन की बिक्री पर जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है। कहा कि 15 अगस्त से थर्माकोल से निर्मित कटोरी, प्लेट, गिलास की ब्रिकी पर भी प्रतिबंध होगा। कहा कि प्रतिबंध के संबंध में सभी थोक व्यापारियों को पहले ही अवगत करा दिया गया था। रोली गुप्ता, ईओ, नगर पालिका पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर