कंदवा। ठूंठ की आग से निकली चिंगारी मंगलवार को अमड़ा विद्युत उपकेंद्र को आगोश में ले लिया, लेकिन ग्रामीणों के सूझ बुझ और कठिन मेहनत के बल पर आग पर काबू पाया गया। इस तरह उपकेंद्र को जलने से बचा लिया गया। हालांकि विभागीय अधिकारी इससे अनजान बने रहे।
नरवन क्षेत्र में अधिकांश खेतों में गेहूं की कटाई हो चुकी है। किसान खेतों में गेहूं के ठूंठ को जलाने से बाज नहीं आ रहे है। मंगलवार की शाम अमड़ा गांव के सिवान में किसानों ने गेहूं के ठूंठ में आग लगा दिया। आग धीरे धीरे आग हुए अमड़ा विद्युत उपकेंद्र तक पहुंच गया। यह देखकर बिजली कर्मचारी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर ग्रामीणों ने बिजली कर्मचारियों के साथ अथक प्रयास कर किसी तरह आग पर काबू पाया। अन्यथा उपकेंद्र भी आग की चपेट में आ सकता था।