फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में जल निगम कर्मियों ने की नारेबाजीं

विज्ञापन
विरोध किया
विज्ञापन

विज्ञापन
मुगलसराय। विभिन्न मांगों को पूरा करने के लिए उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैनर तले बुधवार को जल निगम कर्मियों ने नगर स्थित कार्यालय में बैठक के बाद नारेबाजी की। इस दौरान कर्मचारियों ने सातवेें वेतन आयोग का लाभ दिलाने की मांग की। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंच कर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कहा कि सभी मांगों के पूरा नहीं होने तक लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम समन्वय समिति के बैन तले कर्मचारी बुधवार को पटेल नगर स्थित जल निगम के कार्यालय में एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने बैठक की। इस दौरान मांग की कि सबसे पहले जल निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सातवें वेतन का लाभ मिले, जल निगम को राजकीय विभाग का दर्ज दिया जाए, अमृत व अन्य योजनाओं के ऐसे कार्य जो जलनिगम से जुड़े हैं उन्हें विभाग से ही कराया जाए साथ ही वेतन भत्ते सरकार द्वारा वहन किया जाए। मांग की कि एक जनवरी 2006 से 11 मार्च 2010 तक कर लंबित छठे वेतनमान के शेष वेतन का भुगतान किया जाए। स्वच्छ भारत मिशन के तहत एसटीपी बनाए जाने के साथ उसके रख रखाव का कार्य भी जल निगम से ही कराया जाए। इस दौरान अबरार अहमद, मनोरंजन सिंह, राहुल कुमार, उपेन्द्र कुमार, विपिन सिंह, रमेश सिंह, रामदुलार यादव, रामनारायण गुप्ता आदि कर्मचारी मौजूद रहे। अध्यक्षता राजेश कुमार गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें