फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद मिला सीसी टीवी कैमरा तो केंद्र होगा डिबार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह ने बुधवार को महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज में केंद्र पर्यवेक्षकों संग बैठक कर बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने की रणनीति तैयार की। स्पष्ट निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे के संचालन की जिम्मेदारी पर्यवेक्षकों की होगी। परीक्षा के दौरान यदि कहीं भी कैमरा बंद मिले तो तत्काल इसकी सूचना दें। ऐसे केंद्र को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ने कहा कि छह फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की परीक्षा कैमरे की निगरानी में होगी। उन्होंने पर्यवेक्षकों को दो दिन के भीतर केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरे की उपलब्धता की जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। कहा कि प्रधानाचार्यों से सीसी टीवी कैमरा के बाबत शपथ पत्र लें और इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं। कहा कि परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा संचालित होना चाहिए। बिजली नहीं होने पर जेनरेटर की व्यवस्था करें। लेकिन संचालन प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करें। कहा कि पर्यवेक्षक डीआईओएस के सूचना तंत्र के रूप में कार्य करेंगे। विद्यालय की गतिविधियों पर नजर रखेें और गोपनीय सूचनाएं वाट्सएप या ईमेल के माध्यम से लिखित रूप से देंगे। कहा कि इस बार बोर्ड परीक्षा पारदर्शी तरीके से नकलविहीन संपन्न करानी है। इसमें पर्यवेक्षकों की भूमिका काफी अहम रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए जाएंगे। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि किसी भी केंद्र पर परीक्षार्थी टाट-पट्टी पर बैठकर परीक्षा नहीं देंगे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा. रामचंद्र शुक्ल, अशोक सिंह, आशीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें