फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह साढे सात बजे बच्चे निकालेगें प्रभाफेरी

विज्ञापन
डीएम ने की बैठक
विज्ञापन

विज्ञापन
चंदौली। 26 जनवरी की तैयारी की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी हेमंत कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूली बच्चों से सुबह साढ़े सात बजे प्रभात फेरी निकलवाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि कहा कि सुबह 10 बजे समस्त विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। जबकि आठ बजे सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालयों में झंडोत्तोलन होगा। शहीद स्मारकों पर सुबह सवा नौ बजे माल्यार्पण एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा सैन्य विधवाओं का सम्मान होगा। पुलिस विभाग द्वारा साढे़ नौ बजे पुलिस लाइन में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा झंडा फहराया जाएगा। बैठक में तय किया कि सवा दस बजे दौड़ होगी जो राजकीय पालिटेक्निक गेट से प्रारंभ होकर होकर चन्दौली सकलड़ीहा मार्ग पर पांच किमी जाने के उपरांत वापस जिलाधिकारी आवास के गेट तक समाप्त होगी। दौड़ का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डा अभय श्रीवास्तव द्वारा किया जायेगा। साढे़ दस बजे जिला चिकित्सालय में मरीजों को जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा फल वितरण किया जायेगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी(वित्त राजस्व ) बच्चा लाल, अपर जिलाधिकारी(न्यायिक) विजय शंकर दूबे, अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ द्विवेदी, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी पद्मकान्त शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें